बिहार में मिट्टी धंसने से 4 की मौत

खगड़िया, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थानाक्षेत्र में गुरुवार को मिट्टी धंसने से तीन बच्चियों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

खगड़िया, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थानाक्षेत्र में गुरुवार को मिट्टी धंसने से तीन बच्चियों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, अकहा गांव के कुछ लोग गुरुवार को घरेलू उपयोग के लिए गांव के समीप एक मिट्टी के टीले से मिट्टी लाने गए थे। इसी बीच मिट्टी काटने के दौरान टीला धंस गया, जिसमें कई लोग दब गए।

बेलदौर के थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन बच्चियों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में कंचन देवी (35), काजल कुमारी (11), सुरमन कुमारी (14) और नसरीन (11) शामिल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493