पेस को डेविस कप टीम में नहीं मिली जगह

बेंगलुरू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को उज्बेकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने गुरुवार को टीम की घोषण की।

उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबला शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

गैर खिलाड़ी कप्तान (नॉन-प्लेइंग कप्तान) महेश भूपति ने पेस की जगह रोहन बोपन्ना को टीम में मौका दिया है। वह श्रीराम बालाजी के साथ युगल मुकाबला खेलेंगे।

बोपन्ना और बालाजी उज्बेकिस्तान के फारूख दुस्टोव और संजार फायजिव के साथ मुकाबला खेलेंगे।

एकल मुकाबलों में रामकुमार रामनाथन जिम्मा संभालेंगे जो युकीं भांबरी की जगह टीम में चुने गए हैं। भांबरी के घुटने में चोट है और इसी कारण वह टीम में नहीं हैं।

रामनाथन का सामना तैमूर इस्मेलओव से शुक्रवार को होगा जबकि प्रजनेश गुणेस्वरन दूसरे एकल मुकाबले में फायेजिव से मुकाबला करेंगे।

इससे पहले 28 मार्च को भूपति ने इस मुकाबले के लिए चार एकल खिलाड़ियों का चयन किया था जिसमें पेस और बोपन्ना को जगह नहीं दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493