उप्र : आगजनी की घटनाओं में 6 बीघा फसल राख

खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव के रहने वाले गया प्रसाद व उसके भाई राम प्रसाद के पांच बीघे गेंहू की फसल में दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख ग्रामीण भागकर मौके पहुंचे और खेत मालिकों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही मालिकों के होश उड़ गए। भागकर मौके पर पहुंचे गया प्रसाद व राम प्रसाद ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। इसी बीच तेज हवा के चलते आग ने भयानक रूप लेकर पांच बीघे की फसल जलाकर राख कर दी। भुक्तभोगी ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

सूचना के बावजूद, फायर बिग्रेड टीम न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के डिहुआ गांव में सुबह करीब 11 बजे गांव के रहने वाले रामप्रताप याद ने खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गेंहू के खेत में गिर गया, जिससे तार से निकली चिंगारी ने आग का विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते डेढ़ बीघा की फसल को जलाकर राख कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493