मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में गुरुवार को दर्शन करने पहुंचे अमर सिंह ने आजम खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पता नहीं आजम खान का महिलाओं से क्या बैर है।
अमर ने कहा, “आजम खान के इन बयानों को सुन कर मुझे अलाउद्दीन खिलजी याद आता है। और ये दुस्साहसी इतना है कि मुलायम सिंह का जन्मदिवस मनाकर कहता है कि दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने हमको फंड किया है, जिसको जो करना है कर ले। ये न हिंदू है न मुसलमान है। ये पापी है, दुराचारी है, भ्रष्ट है।”
dharmpath.com dharmpath