पहाड़िया झारखंड की सुरक्षा के अगुवा होंगे : मोदी

साहेबगंज (झारखंड), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पहाड़िया जनजाति समुदाय के लोग राज्य की सुरक्षा के अगुवा होंगे। पहाड़िया झारखंड की सबसे पुरानी जनजातियों में से हैं।

प्रधानमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों के रूप में नई पहचान के रूप में पहाड़िया जनजाति की प्रशंसा की।

जनजाति बहुल संथाल परगना क्षेत्र में यहां बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मोदी ने हाल में झारखंड पुलिस में होम गार्ड के रूप में शामिल होने वाले पहाड़िया जनजाति के कुछ पुरुषों व महिलाओं की बेहद प्रशंसा की।

पुलिस के वर्दी में मौजूद पहाड़िया पुरुषों व महिलाओं के लिए लोगों से तालियां बजाने के लिए कहते हुए मोदी ने कहा, “हमारे पहाड़िया बेटे व बेटियां देश की सबसे ज्यादा नजरअंदाज किए जाने वाले लोगों में से हैं। लेकिन अब, वे मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। उनकी क्षमता व विश्वास देखकर मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने हमें गौरवान्वित किया है।”

उन्होंने कहा, “मेरे पहाड़िया मित्र..झारखंड के भविष्य की सुरक्षा के लिए वे नए बल होंगे।”

मोदी ने रघुबर दास के नेतृत्व वील झारखंड सरकार द्वारा जनजातियों को मुख्यधारा में लाने के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा, “वे अन्य जनजातियों की तुलना में गरीब हैं। चार पीढ़ी से उन्होंने सरकारी नौकरी नहीं की है। और अब वे मेरे नए भारत का आधार बनने जा रहे हैं। यह मेरा नया भारत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493