धर्मपथ(भोपाल)-– सागर लोकसभा में प्रत्याशी का समर्थन ना करना वहां के भाजपा के जमींदारों को महंगा पड़ा,शिवराज सिंह चौहान को सागर यात्रा दौरान प्रशासन से कुछ गुप्त सूचनाएं मिलीं की लक्ष्मीकांत यादव के पक्ष में बाकी क्षत्रप काम नहीं कर रहे हैं,चूंकि सुषमा स्वराज के दबाववश यह टिकट दिया गया था और यादव वोट सुषमा के पक्ष में देने के लिये अरुण यादव से भी कहलवाया गया है इसलिये शिवराज तुरंत हरकत में आये और सभी को भोपाल तलाब किया गया,लगभग २ घंटे चले इस विचार-विमर्श में शिवराज और मेनन ने सभी की खिंचाई की और भविष्य की चेतावनी भी दे दी,अब देखते हैं इस बात का कितना असर होता है,इन सब घटनाओं से सागर लोकसभा खतरे में दिख रही है.
dharmpath.com dharmpath