ईरान ने सीरिया पर अमेरिकी हमले की निंदा की

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने सीरिया पर अमेरिकी मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की है। ईरान ने इस हमले को ‘खतरनाक’ कार्रवाई करार दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासमी ने कहा कि मिसाइल हमला खतरनाक, विनाशकारी और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

अमेरिका ने गुरुवार को मध्य सीरिया के शायरात हवाईअड्डे पर 59 टॉमहाक्स दागे। इस हमले की अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की। मंत्रालय ने कहा कि हमले का उद्देश्य सीरिया सरकार को फिर से रासायनिक हथियारों का हमला करने से रोकना है।

सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-मोअल्लम ने गुरुवार को कहा कि सीरिया का हवाई हमला उत्तर पश्चिम सीरिया के एक विद्रोही कब्जे वाले शहर इदलिब में विद्रोहियों के अड्डे पर हुआ था जिसमें विद्रोहियों ने रासायनिक पदार्थ छिपा रखे थे। मोअल्लम ने इस बात से इनकार किया कि सीरियाई वायुसेना ने हमले के दौरान जहरीली गैस छोड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493