‘नीरजा’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से टीम आनंदित

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में नीरजा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित किए जाने के बाद इसके निर्माण से जुड़ी पूरी टीम आनंदित और उत्साहित है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, “मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित और आनंदित हूं कि अब हमने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (‘जॉली एलएलबी’ और अब ‘नीरजा’) के दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिए हैं। यह जीत हमें अच्छी कहानियों और विषय पर फिल्म बनाने का आत्मविश्वास देती है।”

इस फिल्म के निर्माण में योगदान देने वाले और इसके सह-निर्माता छायाकार अतुल कस्बेकर ने कहा, “कोई भी इस पर पटकथा नहीं लिख सकता था। ‘नीरजा’ को हर किसी से जो सम्मान मिला है, वह वाकई कृतज्ञ करने वाला है।”

उन्होंने कहा, “राम माधवानी और मैं इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि हम ईमानदारी से इसका निर्माण करेंगे।”

अतुल कस्बेकर ने उन पर भरोसा जताने के लिए नीरजा के परिवार का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा, “हम नहीं पता कि उन्होंने (नीरजा के परिवार) पहली बार निर्माता और निर्देशक बने लोगों पर क्यों भरोसा किया, लेकिन आपने जो किया, उसके लिए हम आपके आभारी हैं।”

सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोट पर बनी थी, जिन्होंने सितंबर 1986 में एक अंतर्राष्ट्रीय विमान को आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने के बाद इसके यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया था, जिसमें सोनम ने नीरजा की भूमिका निभाई थी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी उनकी मां के किरदार में थीं। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के अभिनय को काफी सराहा गया है।

सोनम को इस फिल्म में ‘वास्तविक जीवन की शख्सियत को पर्दे पर उतारने’ के लिए स्पेशल मेंशन मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493