बैडमिंटन : जयराम भी मलेशिया ओपन से बाहर (लीड-1)

कुचिंग (मलेशिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम यहां जारी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट से शुक्रवार को बाहर हो गए।

विश्व के 20वीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी जयराम को क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली। टूर्नामेंट के पांचवें वरीय दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो ने जयराम को 21-18, 21-14 से हराते हुए इस टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त की। यह मैच 37 मिनट चला।

जयराम इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले इकलौते भारतीय थे। सायना नेहवाल, पी.वी. सिंधु, बी साई प्रणीत पहले दौर में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

जयराम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह 5-11 से पीछे हो गए। लेकिन, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अंकों के अंतर को कम किया और स्कोर 13-14 कर लिया। सान ने हालांकि तुरंत वापसी की और 17-13 से बढ़त ले ली।

जयराम ने संघर्ष किया और 17-17 से बराबरी कर ली। लेकिन, अंतिम समय पर भारतीय खिलाड़ी मात खा गए और सान ने पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम की शुरुआत में भी मुकाबला काफी करीबी रहा। भारतीय खिलाड़ी 8-11 से पीछे थे। ब्रेक के बाद सान ने जयराम पर दबाव बनाया और गेम जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493