विदर्भ क्रिकेट एसोसिएश्न बीसीसीआई से कोष पाने वाली पहली इकाई

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार संविधान पर अमल करने पर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक वित्तीय कोष पाने वाली पहली राज्य इकाई बन गई है।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की गई अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट में कहा है कि वीसीए ने अपने संविधान में बदलाव किए हैं और बीसीसीआई उसे कोष देगी।

इस बात की सूचना भी है कि जिन राज्य संघों ने टेस्ट और एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की, उनसे सभी भुगतानों की जानकारी मांगी गई है ताकि अदालत के 24 मार्च के आदेश का पालन करते हुए भुगतान किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493