कृतिका कामरा का खास दोस्त कौन?

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कृतिका कामरा ने बताया कि वह गूगल की आदी हैं और उसी को अपना खास दोस्त मानती हैं।

कृतिका ने कहा, “मैं बहुत जिज्ञासु हूं। मुझे सब चीजों के लिए गूगल की जरूरत होती है। अगर मैं कोई नया शब्द सुनती हूं तो गूगल इस्तेमाल करती हूं या किसी नए रेस्तरां में जाती हूं तो मैनू पहले ही गूगल में देखती हूं। मैं गूगल की आदी हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं विदेशी भाषाओं के सही शब्दों के उच्चारण के लिए भी गूगल करती हूं। अगर मैं कोई फिल्म देखती हूं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए भी गूगल करती हूं। गूगल मेरा खास दोस्त है।”

‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है। इसमें गौरव खन्ना, अंकित अरोड़ा और सुदेश बेरी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493