बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हसीना का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हसीना ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने शुक्रवार को हवाईअड्डे पर शेख हसीना की अगुवाई की थी। वह भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री शेख हसीना से वार्ता होने वाली है। इस दौरान हम दोनों देशों के संबंधों को और अधिक घनिष्ठ बनाने पर चर्चा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हसीना और मैं आज (शनिवार) अपराह्न 3.30 बजे 1971 युद्ध के शहीद जवानों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।”

पिछले सात वर्षो में यह शेख हसीना का पहला भारत दौरा है। वह इससे पहले जनवरी 2010 में भारत आई थीं।

इस द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौता सहित 20 से अधिक समझौतों और रक्षा सहयोग पर दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493