केरल : अवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग की मौत

तिरुवनंतपुरम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अवारा कुत्तों के हमले में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शुक्रवार रात खुले मैदान में कुंजीकृष्णन का शव करीब पांच कुत्तों से घिरा पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शी श्रीकांत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, “जब मैं मैदान में गया तो देखा कि कुत्ते एक व्यक्ति को नोच-नोच कर खा रहे हैं। उसका कान, चेहरा और दाहिना हाथ गायब था।”

मैदान से 10 मीटर की दूरी पर रक्त पाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित अपराह्न् तीन बजे के आसपास बाल कटाने के लिए घर से निकला था और उनके घर न लौटने से परिजन चिंतित थे।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के शव को अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि पिछले साल तिरुवनंतपुरम जिले में दो ऐसी ही घटनाओं की खबर मिली थी, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति और एक महिला की मौत की घटना शामिल थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493