क्या सिर्फ भाजपा, आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं? : चिदंबरम

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने शनिवार को सवाल उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसका मार्गदर्शक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य ही भारतीय हैं? साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद तरुण विजय की दक्षिण भारतीयों पर टिप्पणी की आलोचना की।

पूर्व केंद्रीय गृह व वित्तमंत्री ने ट्वीट किया, “जब तरुण विजय ने कहा, ‘हम अश्वेत लोगों के साथ रहते हैं’, तो मैं उनसे पूछता हूं कि हमलोग कौन हैं? क्या वह केवल भाजपा/आरएसएस के सदस्यों के ही भारतीय होने की ओर इशारा कर रहे हैं?”

अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल अल जजीरा को दिए साक्षात्कार में तरुण विजय ने कहा है कि भारत में अफ्रीकियों पर हमले का नस्लवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर हम नस्लवादी हैं, तो फिर पूरा दक्षिण भारत हमारे साथ क्यों है..अगर हम नस्लवादी हैं, तो फिर हम उनके साथ क्यों रहते हैं? हमारे चारों ओर अश्वेत लोग हैं।”

अपनी पार्टी और मार्गदर्शक संगठन की मानसिकता का परिचय देने के बाद तरुण को जब अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने माफी मांगी और कहा, “मैं उन सब से माफी मांगता हूं, जिनके दिल को मेरी बात से ठेस पहुंची। मेरे कहने का वह मतलब नहीं था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493