छग : बालको नगर को मिला वाटर डायजेस्ट अवार्ड

बालको नगर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। छतीसगढ़ के बालको नगर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11वां वाटर डायजेस्ट अवार्ड जीता है।

बालको की ओर से यह पुरस्कार वाटर मैनेजर (मेटल) अनिल पटनायक ने ग्रहण किया। नई दिल्ली में वर्ष 2017 के लिए आयोजित समारोह का विषय ‘जल एवं अपशिष्ट जल’ था। पुरस्कार 40 श्रेणियों में दिए गए। ‘वाटर रीयूज प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ श्रेणी में बालको ने पुरस्कार प्राप्त किया।

यूनेस्को एवं एसोचैम के सहयोग से प्रतिष्ठित पत्रिका वाटर डायजेस्ट की ओर से आयोजित तथा टाइम्स नेटवर्क की ओर से प्रस्तुत पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल थे। समारोह में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों व संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493