‘हिंदी मीडियम’, ‘रामधनु’ की नकल नहीं : निर्देशक

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक साकेत चौधरी ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर अभिनीत आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ वर्ष 2014 की बांग्ला फिल्म ‘रामधनु’ की नकल है।

चौधरी ने कहा, “‘हिंदी मीडियम’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें यह दिखाया गया है कि ज्ञान का उपकरण शिक्षा किस तरह गैरबराबरी पैदा करने वाला उपकरण बन गया है। यह गैरबराबरी अंग्रेजी के आधार की गई है -स्कूल बनाम क्षेत्रीय भाषा के स्कूल, निजी स्कूल बनाम सरकारी स्कूल।”

उन्होंने कहा, “हमने पिछले एक वर्ष तक पटकथा पर शोध किया और यह मूल सामग्री पर आधारित है। मैं उन सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि बिना तथ्य को जाने जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और तथ्यों की पुष्टि आसानी से 12 मई, 2007 को ‘हिंदी मीडियम’ देखकर की जा सकती है।”

‘हिंदी मीडियम’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ, जिसके बाद दोनों फिल्मों में समानता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

नंदिता रॉय और शिबप्रसाद मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित ‘रामधनु’ एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने पांच वर्षीय बेटे का प्रसिद्ध अंग्रेजी मीडियम स्कूल में दाखिला कराने के लिए कड़ी मेहनत करती है, लेकिन वह प्रवेश परीक्षा पास करने में विफल रहता है और उसका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाता है।

महिला का पति मध्यवर्गीय है, जो एक दुकान का मालिक है, और अंग्रेजी नहीं बोल पाता। लेकिन अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए बाद में विभिन्न प्रयास करता है। इसके लिए वह स्कूल अधिकारियों को रिश्वत भी देने की कोशिश करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493