त्रिपुरा : फुटबॉल ढूंढने की कोशिश में 3 लड़कों की कुएं में गिरकर मौत

अगरतला, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक गांव में 10 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों की फुटबॉल ढूंढ़ने के क्रम में एक कुएं में गिरने से मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, “तीन लड़के अपनी फुटबॉल ढूंढने के प्रयास में एक कुएं में गिर गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। निर्जन कुआं खरपतवार और जंगली पौधों से ढका हुआ था।”

पुलिस अधिकारी ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण लड़कों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कुछ युवक एक स्कूल के मैदान में फु़टबॉल खेल रहे थे। इसी बीच बॉल दूर चली गई। बॉल को ढूंढ़ने की कोशिश में तीनों लड़के गलती से कुएं में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान व्रतजॉय एशलोंग (16), धाहरी त्रिपुरा (10) और हरेंद्र त्रिपुरा (17) के रूप में की गई है। व्रतजॉय आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक मीट में त्रिपुरा की टीम की ओर से हिस्सा लेने वाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493