झारखंड : लिट्टीपाड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। रविवार सुबह 11 बजे तक लगभग 38 फीसदी मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। बड़ी संख्या में सेना और मोबाइल यूनिट को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया।

लिट्टीपाड़ा सीट का उप चुनाव सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पिछले 40 सालों से इस सीट को जीतता आ रहा है। भाजपा इस सीट को हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

उप चुनाव के मद्देनजर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने खुद पांच दिनों तक पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया।

भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमलाल मुरमु को मैदान में उतारा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर कद्दावर नेता सिमोन मरांडी को उतारा है।

इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अनिल मुरमु के देहांत के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493