हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : शुरुआती 5 घंटों में 47 फीसदी मतदान (लीड-1)

शिमला, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की भोरंज विधानसभा सीट के लिए रविवार को हो रहे चुनाव में दोपहर एक बजे तक 47 फीसदी मतदान हुआ।

हमीरपुर जिले में मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदाताओं ने सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों की ओर जाना शुरू कर दिया था।

एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दोपहर एक बजे तक 47 फीसदी मतदान हुआ।”

विपक्ष के नेता व राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल तथा उनकी पत्नी शुरुआती घंटों में मतदान करने वालों में रहे।

चुनाव मैदान में तीन निर्दलीय सहित पांच उम्मीदवार हैं।

इस दौरान मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।

भोरंज निर्वाचन क्षेत्र पिछले तीन दशकों से भाजपा का गढ़ रहा है।

दो बार मंत्री रह चुके आई.डी.धीमान के निधन से बाद यह सीट खाली हुई। धीमान ने इसी सट से लगातार छह बार चुनाव जीता।

इस सीट पर उनके बेटे अनिल धीमान (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस की प्रोमिला देवी चुनावी मैदान में हैं।

निर्वाचन क्षेत्र में कुल 73,485 मतदाता हैं जिसमें 37,843 महिलाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493