श्रीनगर उपचुनाव के दौरान हिंसा, 6 मरे (लीड-2)

श्रीनगर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को हो रहे मतदान के दौरान रविवार को हुई हिंसा में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। कश्मीर में चुनावी हिंसा की अबतक की यह सबसे बड़ी घटना है। ये मौतें तब हुईं, जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि दो प्रदर्शनकारियों की मौत चरार-ए-शरीफ विधानसभा क्षेत्र के दलवान गांव में हुई, जबकि तीन अन्य की मौत बीरवाह में और एक की वाथुरा इलाके में हुई।

सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर हिंसक भीड़ द्वारा दलवान गांव में एक मतदान केंद्र पर हमला करने और ईवीएम मशीनों के साथ तोड़फोड़ करने तथा मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा, “सुरक्षा बलों ने मतदान स्थल पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गोलीबारी की।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसक भीड़ ने एक बस में आग लगा दी और बडगाम में कुछ अन्य मतदान केंद्रों पर ईवीएम तोड़ दिए।

बडगाम, श्रीनगर और गांदरबल जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर तक केवल पांच प्रतिशत मतदान ही हुआ।

श्रीनगर/बडगाम सीट पर 2,61,397 योग्य मतदाता हैं। इसके लिए 1,559 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।

इस सीट के लिए नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला समेत नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

पिछले साल हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में फैली अशांति के दौरान पीडीपी नेता तारिक हामिद कर्रा के इस्तीफा देने के कारण श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट रिक्त हो गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493