एम्बातो (इक्वाडोर), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील ने डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में जगह हासिल कर ली है।
अमेरिकी जोन के दूसरे दौर के मुकाबले में ब्राजील ने इक्वाडोर को 3-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मार्सेलो मेलो और ब्रूनो सुआरेस ने इक्वाडोरियन एंडेस में खेले गए मुकाबले में गोंजालो एस्कोबार और रोबटरे क्विरोज की जोड़ी को 6-3, 6-4, 6-3 से मात दी।
थोमाज बेलुसी और थियागो मोंटेइरो ने शुक्रवार को अपने-अपने एकल मुकाबलों में एमिलियो गोमेज और क्विरोज पर जीत हासिल कर 2-0 से बढ़त बना ली थी।
इस साल सितम्बर में ब्राजील का सामना जिस टीम से होगा, उसकी घोषणा अभी नहीं हुई है। इसमें जीत हासिल करने वाली टीम अगले साल डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में हिस्सा लेगी।
dharmpath.com dharmpath