भुवनेश्वर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ओडिशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक 10वीं मास्को सैंड आर्ट चैंपियनशिप 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सैंड ऑर्ट चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 28 अप्रैल के बीच रूस की राजधानी मास्को के कोलोमेंसकोय में किया जाएगा।
सुदर्शन ने कहा कि विभिन्न देशों से चुने गए शीर्ष मूर्तिकार चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
बीते साल सुदर्शन ने मास्को में विश्व शांति पर महात्मा गांधी की अपनी रेत की मूर्ति के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
हाल ही में सुदर्शन ने ओडिशा के पुरी के समुद्र तट पर दुनिया का सबसे बड़ा रेत का महल बनाया, जिससे उन्हें गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में जगह मिली।
dharmpath.com dharmpath