आदित्यनाथ ने अमित शाह, मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान पार्टी और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां अंतरराज्यीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से भी बातचीत की।

भाजपा अध्यक्ष शाह से अपनी आधे घंटे की मुलाकात में आदित्यनाथ ने कई प्रमुख मुद्दों सहित उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या की जगह उत्तर प्रदेश में पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए संभावित नामों पर भी चर्चा की।

पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि शाह और आदित्यनाथ में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल पर भी चर्चा की।

इसके बाद आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493