मामला अफजलगढ़ के गांव अनवरपुर चंडिका का है, जहां एक शराबी युवक ने शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। इस दौरान मां ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे डांटने लगी। इससे नाराज होकर युवक ने अपनी मां को पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई।
शराबी बेटे ने पहले घर के आंगन में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में रखी लकड़ियों में आग लगा दी और मां को मरा समझकर कंधे पर रखकर बाहर लाया और उसे जलती आग में डालने का प्रयास किया। यह सब देख रहे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मां को शराबी पुत्र से छुड़वाया। लोगों ने यह पूरा मामला कैमरे में कैद भी कर लिया। इसके बाद लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath