कर्नाटक उप-चुनाव में रिकॉर्ड मतदान दर्ज (लीड-1)

बेंगलुरू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत रविवार को हुए मतदान में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।

गुंडलुपेट विधानसभा सीट पर जहां 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, वहीं नंजनगुड (आरक्षित) सीट पर 76 फीसदी मत पड़े।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. के. झा ने यहां पत्रकारों को बताया, “अपराह्न 5.0 बजे तक गुंडलपेट में 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि नंजनगुड में 76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मत प्रतिशत में इजाफा हो सकता है, क्योंकि मतदान का समय समाप्त होने तक मतदाता लाइनों में खड़े रहे।”

मतदान अमूमन शांतिपूर्ण रहा। हालांकि कुछ जगहों पर जहां ईवीएम मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ देर मतदान बाधित हुआ, वहीं नंजनगुड में एक गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नंजनगुड के हांगला गांव में मतदान कर घर लौटने के तत्काल बाद 94 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई।

नंजनगुड के महादेवनगरा गांव के लोगों ने आधारभूत सुविधाएं न होने के चलते विरोधस्वरूप 700 के करीब मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।

झा ने बताया, “विरोधस्वरूप मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि बाद में उनमें से कुछ लोग मतदान केंद्र पहुंचे और मत भी डाले।”

पूर्व कांग्रेस विधायक और राजस्व मंत्री श्रीनिवास प्रसाद के इस्तीफे के बाद मैसूर जिले के नंजनगुड़ (अनुसूचित जाति) पर उपचुनाव पर मतदान हो रहा है। वह भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ रहे हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इस सीट पर के.केशवमूर्ति को मैदान में उतारा है। वह 2013 विधानसभा चुनाव में जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) के प्रसाद से चुनाव हार गए थे।

इस सीट पर निर्दलीयों सहित 10 अन्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

केशवमूर्ति पार्टी के चुनाव चिह्न शॉल पहनकर मतदान करने पहुंचे जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

कांग्रेस विधायक और मंत्री एच.एस.महादेव प्रसाद के दो जनवरी को हुए निधन के बाद गुडंलपेट सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत महादेव की पत्नी गीता को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के सी.एस.निरंजन कुमार से है।

नंजनगुंड में 236 मतदान केंद्रों पर 2,00,498 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जबकि गुंडलपेट में 250 मतदान केंद्रों पर 2,00,821 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जेडी-एस ने इन दोनों उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। राज्य में अप्रैल 2018 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493