बंगाल : अस्पताल में उपेक्षा से मरीज की मौत

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में रविवार को एक सरकारी अस्पताल में मरीज की काफी देर तक उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हो गई।

मरीज गुलाम अली को सांस की दिक्कत की वजह से रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अली के बेटे ने कहा, “जब हमने ड्यूटी पर तैनात नर्सो से बात की तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास ऑक्सीजन मास्क नहीं है। मैंने मास्क की व्यवस्था की, इसके बाद भी काफी देर तक उन पर ध्यान नहीं दिया। गया।”

उन्होंने कहा, “मैंने नर्सो से आग्रह किया कि वह मेरे पिता पर ध्यान दें क्योंकि उनकी स्थिति गंभीर है। मैं उनसे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उन्होंने इलाज में देरी कर दी।”

गुलाम अली की मौत के बाद शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और संबंधियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

अस्पताल के अधीक्षक गौतम मंडल ने कहा कि मरीज के परिवार के तरफ से कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने भरोसा दिया कि शिकायत मिलने पर स्टाफ द्वारा लापरवाही के मामले की जांच कराई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493