एनएच 37 के सुधार के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर

इंफाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री थोंगम बिश्वजीत ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 37 में सुधार के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राजमार्ग मणिपुर की राजधानी इंफाल को जिरिबाम जिले से होकर असम के सिलचर को जोड़ता है।

बिश्वजीत ने कहा, “सीमा सड़क कार्य बल को राजमार्गो के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी देने की केंद्र सरकार की नीति रही है। हालांकि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा पर्यवेक्षण की कमी के कारण मानकों में कोताही बरते जाने की बहुत सारी शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार खुद ही सुधार कार्यो को संभालने की योजना बना रही है।”

उन्होंने कहा, “अब यह मामला केंद्र सरकार के पास लंबित है और इस पर फैसले की घोषणा 20 अप्रैल को होगी।”

बिश्वजीत ने कहा कि यदि मणिपुर सरकार को मरम्मत कार्यो की इजाजत दी जाएगी तो राजमार्ग को मई के पहले हफ्ते तक वाहनों के चलने योग्य बना दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएच 37 में सुधार को अपने प्रथम 100 दिनों के भीतर करने वाले कार्यो की सूची में शामिल किया था।

मणिपुर की जीवनरेखा कहे जाने वाले दो राजमार्गो में यह एक है। मणिपुर में जरूरी सामानों के परिवहन के लिए रेल मार्ग नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493