केवल बाल ठाकरे ने मेरी क्षमता को पहचाना : नारायण राणे

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने रविवार को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे ने ही उनकी सही क्षमता को पहचाना था और उनमें पूर्ण विश्वास जताया था।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने रविवार को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे ने ही उनकी सही क्षमता को पहचाना था और उनमें पूर्ण विश्वास जताया था।

राणे ने अपने 65वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यहां एक समारोह में कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, बाला साहेब ठाकरे की वजह से हूं..उन्होंने मुझमें पूर्ण विश्वास जताया था, जो कि कोई अन्य नेता कभी नहीं कर सकेगा। इसका मेरे लिए बहुत कम मतलब है कि मैं किस पार्टी में हूं, मेरे लिए उनकी हैसियत में कभी कोई बदलाव नहीं आएगा।”

ठाकरे से अपने करीबी संबंधों का जिक्र करते हुए राणे ने कहा कि वह (राणे) देश के सबसे धनी शहरी निकाय मुंबई का मेयर बनना चाहते थे। लेकिन, ठाकरे ने उनके लिए कुछ और सोच रखा था।

ठाकरे ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दिया। इससे उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। और, 1999 में वह महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बने।

जुलाई 2005 में बड़े राजनीतिक मतभेद के बाद राणे ने शिवसेना छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए जहां उन्हें लंबे समय तक ‘चीफ मिनिस्टर इन वेटिग’ की भूमिका में रहना पड़ा।

मीडिया में उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा मीडिया को इस बात की फिक्र रहती है कि वह कहां जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493