भाजपा जनता को बरगलाने में कामयाब रही : डिंपल (फोटो सहित)

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन जो हमारे संघर्ष में साथ रहेगा, सत्ता में आने पर उसे सम्मान दिया जाएगा।”

पार्टी मुख्यालय पर सपा महिला सभा की बैठक को संबोधित करते हुए डिंपल ने कहा कि पार्टी के संघर्षशील नेता फिर सत्ता की वापसी में सफल होंगे। महिलाओं का भी पार्टी को मजबूती देने में योगदान रहा है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं आदि के सहयोग एवं संघर्ष से ही सपा की सरकार बनी थी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नर-नारी समता के सिद्धांत को माना है। सबसे ज्यादा छात्राओं और महिलाओं को सम्मानजनक अवसर मिला था। समाजवादी पेंशन और कन्या विद्याधन के साथ ही लैपटॉप योजना से सबसे ज्यादा लाभ का अवसर भी लड़कियों को ही मिला था।

बैठक में महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव आदि ने भागीदारी की।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह एमएलसी, जूही सिंह सहित महिला सभा की उपाध्यक्ष शीला सिंह आदि मौजूद रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493