पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ी है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमन में कहा है कि अगले एक सप्ताह तक पटना और गया सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री, गया का 20 डिग्री और भागलपुर का 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, भागलपुर का 38 डिग्री और गया का 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath