राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही में व्यवधान

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र पर गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ और कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यह मुद्दा उठाया और इस पर बहस की मांग की।

शर्मा ने केंद्र पर कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “दो तरह के नियम नहीं हो सकते।”

इसके बाद सभी कांग्रेस सदस्य खड़े हो गए और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने लगे।

उप सभापति पी.जे. कुरियन की शांति बनाए रखने की अपील को नजरअंदाज कर वे सभापति के आसन के पास आ गए और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

हंगामा जारी रहने के कारण कुरियन ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493