वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिटंन ने अपने पूर्ववर्ती जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश से टेक्सास में मुलाकात कर उन्हें मोजों का जोड़ा उपहार में दिया।
द हिल पत्रिका के मुताबिक, क्लिंटन ने रविवार को ट्विटर पर बुश के साथ अपनी तस्वीर साझा की।
क्लिंटन ने ट्वीट किया, “आज (रविवार) ह्यूस्टन में जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश के साथ समय बिताना शानदार रहा।”
उन्होंने लिखा, “हमने बच्चों, पोते-पोतियों, पुराने दौर और नए दौर के बारे में बातचीत की..और मोजों के बारे में भी।”
बुश को क्लिंटन ने हरे रंग के मोजे की जोड़ी जिस पर लैब्रेडोर (कुत्ता) बना हुआ था और नीले रंग के मोजे की जोड़ी जिस पर मधुमक्खियां बनी हुई थीं, उपहार में दिए।
क्लिंटन ने एक बार स्वीकार किया था कि बुश के पास मौजूद मोजों के संग्रह को देखकर उन्हें ‘ईष्र्या’ होती है।
बुश पार्किं सन रोग से पीड़ित हैं। वह अक्सर नए फैशनेबल और डिजाइन वाले मोज पहने नजर आते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता जिम मैकग्रा ने समाचार पत्र न्यूयॉर्क डेली न्यूज को बताया, “बुश कई सालों से रंग-बिरंगे मोजे पहन रहे हैं, लेकिन व्हील चेयर चलाने के दौरान पैर दिखने के कारण अब उनके मोजों पर ध्यान गया है।”
dharmpath.com dharmpath