अगस्ता (अमेरिका), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के गोल्फ खिलाड़ी सर्गियो गार्सिया ने प्लेऑफ के दौरान पहले होल पर बर्डी लगाते हुए मास्टर्स टूर्नामेंट जीत लिया। यह उनका पहला मेजर खिताब है।
चार दौर की समाप्ति के बाद गार्सिया और जस्टिन रोस बराबरी पर थे। इसके बाद प्लेऑफ का आयोजन किया गया, जिसमें गार्सिया ने बाजी मार ली।
गार्सिया ने स्पेन के लिए दूसरा मास्टर्स खिताब जीता है। इससे पहले उनके देश के जोस मारिया ओलाजाबाल ने 1999 में यह खिताब जीता था।
रेगुलेशन टाइम की समाप्त तक गार्सिया (-9) और रोस (-9) अंतिम होल तक बराबरी पर थे।
रोस टाइब्रेकर के पहले होल पर बोगी लगा बैठे जबकि गार्सिया ने बर्डी लगाते हुए विजेता के रूप में ग्रीन जैकेट हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath