बर्लिन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन लीग में हेर्था बर्लिन और इंग्लोस्टेड ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है।
रविवार देर रात खेले गए मुकाबलों में जहां एक ओर बर्लिन ने ऑग्सबर्ग को मात दी, वहीं इंग्लोस्टेड ने डार्मस्टैड्ट को हराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जॉन एंथोनी ब्रुक्स और वालेंटिन स्टोकर की ओर से दागे गए दो गोल की बदौलत बर्लिन ने ऑग्सबर्ग को हराया।
एंथोनी (12वें मिनट) और स्टोकर (37वें मिनट) ने मुकाबले के पहले हाफ में ही गोल दागे थे और इसके बाद प्रतिद्वंद्वी क्लब को गोल दागने का मौका न देते हुए अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा।
इसके अलावा, रविवार देर रात खेले गए एक अन्य मुकाबले में पास्कल ग्रोस (19वें मिनट) ने गोल दागकर इंग्लोस्टेड को बढ़त दी। हालांकि, ग्रोस के इस गोल के बदले में मारियो वरानसिक (33वें और 39वें मिनट) ने दो गोल दागे।
दूसरे हाफ में इंग्लोस्टेड ने अपने खेल को तेज करते हुए दो और गोल दागे और जीत हासिल की। टीम के लिए ये दो गोल एल्मोंग कोहेन (68वें मिनट) और मार्कस सटनर (72वें मिनट) ने किए।
dharmpath.com dharmpath