उत्तर कोरिया ने अमेरिकी पोतों की तैनाती की निंदा की

सियोल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पास अमेरिका के परमाणु विमान वाहक युद्धपोतों की तैनाती की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि वह इस तरह की कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है।

सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यदि अमेरिका सैन्य कार्रवाई, पहले हमला करने का विकल्प चुनता है तो उत्तर कोरिया इसका जवाब देने के लिए तैयार है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय द्वारा शनिवार को कोरियाई प्रायद्वीप में युद्धपोत की तैनाती की घोषणा के बाद उत्तर कोरिया की यह टिप्पणी आई है।

उत्तर कोरिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “हम किसी भी तरह की उकसावे वाली गतिविधियों का कड़ा जवाब देंगे।”

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम से निपटने के लिए कड़ा कदम उठाने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493