चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता धनुष ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार वेत्रिमारन की आगामी तमिल फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
धनुष ने ट्विटर पर लिखा, “‘पावर पांडी’ की रिलीज को दो दिन बाकी हैं। आज से ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग शुरू।”
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में ‘वाडा चेन्नई’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर दी गई थी। इसकी शूटिंग यहां बनाई गई जेल के सेट पर हुई थी।
‘वाडा चेन्नई’ उत्तर चेन्नई के एक गैंगस्टर पर आधारित होगी। फिल्म में अमाला पॉल भी हैं।
धनुष द्वारा निर्देशित ‘पावर पांडी’ शुक्रवार को रिलीज होगी।
धनुष तीसरी बार वेत्रिमारन के साथ काम कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath