कीर्ति आजाद की पत्नी आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद झा की पत्नी पूनम आजाद झा मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। वह पांच महीने पहले आप में शामिल हुई थीं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने एक संवाददाता सम्मेलन में पूनम के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ पूनम भी थीं।

माकन ने कहा, “वह अपने दोस्तों समेत आप छोड़कर आईं हैं और हमने कांग्रेस में उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हम उनको आश्वासन देना चाहते हैं कि हम पूर्वाचल और मिथिलांचल के मुद्दे उठाते रहेंगे।”

माकन ने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह कांग्रेस में पूर्वाचल और मिथिलांचल की आवाज होंगी।”

पूनम नवंबर में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो गई थीं।

वह लंबे समय तक भाजपा प्रवक्ता और पार्टी की दिल्ली इकाई की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।

बिहार के दरभंगा से सांसद उनके पति कीर्ति आजाद को दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार के मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधने के बाद 2015 में भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493