कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुध कारखाना बोर्ड ने वित्त वर्ष 2016-17 में 16,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का उत्पादन किया और उसे चालू वित्त वर्ष में 10 से 15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आयुध कारखाना बोर्ड के सदस्य और आयुध संयंत्रों के अतिरिक्त महानिदेशक एस. के. चौरसिया ने बताया, “पिछले साल हमने 16,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का उत्पादन किया था। हम इस साल इसमें 10-15 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि बोर्ड का स्वदेशीकरण 85 से 90 फीसदी है, जबकि बाकी का आयात किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पिछले साल बोर्ड ने करीब 6,000 करोड़ रुपये के कच्चे माल व विभिन्न पुर्जो को आउटसोर्स किया था, जिसमें से 25-30 फीसदी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों से खरीदे गए थे।
dharmpath.com dharmpath