बेंगलुरू, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के शुरुआती तीन मैचों से कंधे की चोट के चलते बाहर रहने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी कर सकते हैं।
कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “मैदान पर वापसी करने के लिए उत्सुक हूं। लगभग पहुंच चुका हूं। 14 अप्रैल।”
कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे। वह इसी चोट के कारण धर्मशाला में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे।
चैलेंजर्स ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में उसे हार मिली है।
dharmpath.com dharmpath