असम में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 55 यात्री घायल

Òåððîðèñòè÷åñêèé àêò íà æåëåçíîé äîðîãåभारत के असम राज्य के मध्य भाग में बुधवार को एक यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके फलस्वरूप 55  से अधिक यात्री घायल हो गए।

यह ख़बर अख़बार “टाइम्स ऑफ इंडिया” ने स्थानीय पुलिस के हवाले से प्रकाशित की है।

मोरीगांव नामक शहर से कुछ ही दूर रेलगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। पुलिस के अनुसार, 20 घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

दुर्घटना-स्थल पर बचाव कार्य जारी हैं और इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493