मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर खागा एसडीएम ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे कुछ लोग महुआ के पत्ते जला रहे थे, तभी उसकी एक चिंगारी उड़कर किशुन निषाद के छप्पर पर पहुंच गई और छप्पर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोसी भोला, अंबर, अंबुल, इंद्रपाल व टिलकुन के घर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की ऊंची-ऊंची लपटे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए तथा हैंडपंप व कुओं से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तभी किसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना पाकर खागा एसडीएम मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
dharmpath.com dharmpath