सेना, नौसेना में 9000 पद खाली : मंत्री

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि जनवरी, 2017 तक भारतीय सेना में 7,986 अधिकारियों के पद रिक्त हैं, जबकि नौसेना में 1,256 अधिकारियों के पद खाली हैं।

राज्यसभा में दिए गए लिखित जवाब में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि भारतीय वायुसेना में हालांकि इस तारीख तक कोई भी पद रिक्त नहीं था।

उन्होंने कहा कि सेना में जूनियर कमीशंड अफसरों (जेसीओ) के 25,472 पद रिक्त पड़े हुए हैं, हालांकि 78,205 रंगरूट अभी प्रशिक्षण के दौर से गुजर रहे हैं।

मंत्री ने कहा, “इसके अलावा भारतीय सेना में किसी अन्य रैंक में पद के खाली रहने जैसी कोई समस्या नहीं है।”

भामरे ने बताया कि नौसेना में जेसीओ के समकक्ष रैंक में 12,785 पद रिक्त हैं, जबकि वायुसेना में 13,614 पद रिक्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493