रांची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को दो समुदायों के लोग एक ‘आपत्तिजनक गीत’ को लेकर आपस में भिड़ गए, जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार, हनुमान जयंती के अवसर पर मेन रोड इलाके में यह गीत बजाया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि गीत पर एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे दोनों समुदायों के बीच मामूली झड़प हुई।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।
लेकिन गीत का विरोध कर रहे समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
मंगलवार शाम तक स्थिति पर काबू पा लिया गया था, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और मेन रोड इलाके में दुकानें बंद रहीं।
dharmpath.com dharmpath