लंदन मैराथन से बाहर हुए चोटिल बिवोट

नैरोबी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूयार्क मैराथन के पूर्व विजेता और केन्याई एथलीट स्टेनले बिवोट चोटिल होने के कारण 23 अप्रैल को होने वाली लंदन मैराथन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण बिवोट ने इस मैराथन से अपना नाम वापस ले लिया।

बिवोट को न्यूयार्क में पांच माह पहले मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आई थी। वह अब तक इससे उबर नहीं पाए हैं। इस चोट के कारण वह पिछले साल नवम्बर में रेस में 14 किलोमीटर तक दौड़ने के बाद प्रतियोगिता से हट गए थे।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरे लिए लंदन मैराथन से नाम वापस लेना निराशाजनक है। आशा है कि मैं अगस्त में आयोजित होने वाली लंदन विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले सकूंगा।”

बिवोट ने कहा कि उनका पूरा ध्यान इस चोट से पूरी तरह से उबरने पर होगा। उन्हें लगा था कि यह चोट ठीक हो जाएगी, लेकिन पिछले 10 दिनों में यह और भी खराब हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493