रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन की रूस की दो दिवसीय यात्रा के उपलक्ष्य में यह बात कही।
मंत्रालय के सूचना और प्रेस विभाग ने एक बयान में कहा, “अमेरिका के विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत के संबंध में हम यह बताना चाहते हैं कि हम उपयोगी वार्ता पर ध्यान दे रहे हैं। यह न केवल आगे की द्विपक्षीय वार्ता संभावनाओं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सामान्य वातावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है।”
टिलरसन, मंगलवार को मॉस्को पहुंचे हैं। वह बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath