देश को बचाने के लिए भाजपा का मुकाबला करे कांग्रेस : संगमा

शिलांग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करना चाहिए।

यह उल्लेख करते हुए कि केवल कांग्रेस ही भाजपा से मुकाबला कर सकती है, संगमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “देशवासियों के हितों की तथा पूरे देश की सुरक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण है। मैं इस बात से भयभीत हूं कि अगर कांग्रेस भाजपा के खिलाफ आक्रामक रूप से मोर्चा नहीं खोलती है, तो किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के पास उसे रोक पाने की क्षमता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस कमजोर होती है, तो भाजपा मजबूत होगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “कट्टरवादी तत्वों द्वारा जो भी किया जा रहा है, उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शामिल है, जो खतरनाक संकेत है। यह समय लोगों को अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत है और भारत के भविष्य की सुरक्षा करने के लिए तैयार है।

संगमा ने कहा, “हमें अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहिए। एक के बाद एक भाजपा का एजेंडा सामने आ रहा है। हमें पूरी तरह से मुखर बनने में सक्षम होना चाहिए, जो एक ऐसे नागरिक वर्ग का निर्माण करे, जो चौकस तथा देश के भविष्य की सुरक्षा करने के लिए तैयार रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493