तिरुवनंतपुरम, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के खुफिया प्रमुख मोहम्मद यासीन ने बुधवार को राज्य के एक मंत्री को उनका मंत्रिमंडलीय सहयोगी समझ लिया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यासीन राजस्व मंत्री ई.चंद्रशेखरन के आवास पर सुबह करीब 7.30 बजे मिलने गए थे और जब मंत्री उनसे मिलने आए तो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने उनके पूछा कि क्या वह कृषि मंत्री सुनील कुमार हैं।
मंत्री ने चकित होकर अपने एक स्टाफ के सदस्य को यासीन को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सुनील कुमार के आवास के बारे में बताने को कहा।
गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए राजस्व मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की गलती एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी से नहीं होनी चाहिए।
राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
dharmpath.com dharmpath