नीतीश ने झंडी दिखाकर पटना से ‘गांधी रथ’ रवाना किया

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। महात्मा गांधी के संदेशों को बिहार के जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को झंडी दिखाकर पटना से ‘गांधी रथ’ रवाना किया।

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। महात्मा गांधी के संदेशों को बिहार के जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को झंडी दिखाकर पटना से ‘गांधी रथ’ रवाना किया।

यह गांधी रथ अगले एक साल के दौरान राज्य के सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी जहां बापू के संदेशों, विचारों, उनकी जीवनी, चंपारण सत्याग्रह और स्वतंत्रता आंदोलन पर बने वृत्तचित्रों, बापू के प्रिय भजन और गीतों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शहरी इलाकों में बड़े वाहन और ग्रामीण इलाकों में छोटे रथ जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के संदेश आज भी सभी लोगों के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा सभी युवा पीढ़ियों तक गांधी के संदेश पहुंचाने की है अगर 10 से 20 प्रतिशत युवा भी गांधी के संदेशों को आत्मसात कर लिया तो समाज में परिवर्तनल आ जाएगा।

महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस गांधी रथ में चार बड़े और 22 छोटे आकार के रथों को शमिल किया गया है। प्रत्येक रथ पूरी तरह से फैब्रिकेटेड, जीपीएसयुक्त है तथा इनमें एलईडी स्क्रीन, लाउडस्पीकर और जेनरेटर लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493