बिगबॉस्केट को 2018 तक 500 करोड़ रुपये आय की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन ग्रासरी कंपनी बिगबॉस्केट का लक्ष्य साल 2018 तक 500 करोड़ रुपये की आय हासिल करना है। इसके लिए कंपनी अगले 12 महीनों में देश भर में 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि मध्यवर्ग की रसोई से लेकर पांच सितारा होटलों की पेंट्रीज तक बिगबॉस्केट ने खुद को सबके पसंदीदा ग्रॉसरी प्रार्टनर के रूप में स्थापित किया है। बिग बॉस्केट मार्च में अपने मीट, प्राइवेट लेबलों, दालों, एफ एंड बी और गोरमेट उत्पादों को होरेका (होटलों, रेस्त्रां और केटर्ज) तक पहुंचा कर बी2बी फूड सर्विस बिजनेस 100 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गया है।

कंपनी ने कहा कि होरेका कारोबार की शुरुआत पिछले साल जून में की गई थी और बेहतरीन होटलों, रेस्त्रां और कैटर्ज के लिए फलों और सब्जियों की आपूर्ति के लिए पहली पसंद बन कर शुरुआत में ही सफलता हासिल कर ली थी।

बिग बॉस्केट के सहसंस्थापक और न्यू ईनीशियेटिव के प्रमुख अभिनय चौधरी ने विस्तार योजना के बारे में कहा, “बिग बॉस्केट ग्रोसरी के मामले में बी2बी और बी2सी वर्ग में पहली पसंद बन चुका है। अपने विस्तार के साथ हम आयातित मीट, ओर्गेनिक सब्जियों, प्राइवेट लेबल स्टेपल और गोरमेट रेंज होरेसा वर्ग तक भी पहुंचाएंगे। कंपनी 8 शहरों में समर्पित वितरण केंद्र बना रही है और 2018 वित्तीय वर्ष तक हमारा 300 करोड़ रुपये एक्जिट रेट प्राप्त करने का लक्ष्य है।”

बिग बास्केट के ग्राहक ली मेरीडियन, बंगलौर के शैफ विजया भास्करन का कहना है, “हमारे होटल के रोजाना बिगबॉस्केट से खरीददारी करने का अनुभव संतोषजनक है। गुणवत्ता वाले उचित दाम और सही समय पर सामान प्राप्त करना शैफ के लिए चुनौती होता है। बिगबास्केट के मूल्यवान सहयोग से यह आसान हो गया है।”

पांच साल पुराने इस स्टार्टअप ने ओयो रूम्ज से भी टाईअप किया है और इस प्लेटफार्म के जरिए 100 से ज्यादा होटल बिग बास्केट से सामान मंगवाते हैं।

एचएमएस होस्ट बेंगलुरू के एग्जिक्यूटिव शैफ मुरली मूरथी कहते हैं, “गुणवत्ता के लिए मैं बिग बॉस्केट की प्रशंसा करूंगा। बिग बास्केट से जुड़ने से हमे अपना प्रबंध संचालन में बहुत मदद मिली है। आनलाइन ऑर्डर करने की सुविधा बेहतरीन है। हमें बिग बास्केट की टीम से काफी पेशेवर सेवाएं मिलती हैं।”

इस वक्त बिग बॉस्केट के 40 लाख पंजीकृत प्रयोगकर्ता हैं और भारत के 25 शहरों में कंपनी की मौजूदगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493