भारत में मरीनो वूल का विज्ञापन करेंगे अभिनेता श्रवण रेड्डी

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सफल टीवी धारावाहिक ‘कृष्णदासी’ के अभिनेता श्रवण रेड्डी ने घोषणा की है कि वह भारत में ‘मरीनो वूल’ के प्रथम एंबेसडर होंगे। कपड़ों के इस उत्पाद का संचालन अंतर्राष्ट्रीय वुलमार्क कंपनी करती है।

इसकी घोषणा भारत फैशन मंच 2017 के दौरान हुई।

श्रवण का मजबूत प्रशंसक आधार और युवा पीढ़ी में उनकी लोकप्रियता, उन्हें इस ब्रांड का भारतीय चेहरा बनाने का प्रमुख कारण है और वह इसे लेकर काफी उत्सुक हैं।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, “यह एक सम्मान की बात है और वुलमार्क जैसी एक विश्वसनीय कंपनी जोकि किसी फायदे के लिए नहीं है, की यात्रा को शुरू करने को लेकर अभिभूत हूं।” अभिनेता को ‘दोस्ती, यारियां और मनमर्जियां’ में उनके किरदार के लिए भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा, “यह ब्रांड हमेशा से नए प्रयोगों और अभियानों को शुरू करने में अग्रणी रहा है। और इसने सामाजिक आर्थिक बदलाव में यकीन करने वाले युवाओं को प्रभावित किया है। किसी ब्रांड की पहचान करना मेरे लिए कभी भी आसान नहीं रहा और इसलिए वुलमार्क कंपनी के साथ मेरा जुड़ाव लगभग स्वाभाविक रूप से हुआ है।”

वुलमार्क कंपनी की भारत में प्रबंधक आरती गुदल का कहना है, “श्रवण रेड्डी का ब्रांड के लिए व्यक्तिगत आकर्षण और हमें विश्वास है कि वह हमारे निश्चित बाजार के लिए प्रासंगिक होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493